शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ में सोमवार को त्रैमासिक गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन व साप्ताहिक गर्भनिरोधक छाया टेबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ एके श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सीएमओ ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रदेश के बस्ती जनपद के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद प्रतापगढ़ का चयन किया गया था। इसके बाद यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ में शुरू किया गया है। सीएमओ ने कहा कि अंतरा त्रैमासिक इंजेक्शन है जो कि बच्चों में अंतर रखने के लिए लगाया जाता है और इसी तरह छाया टेबलेट भी त्रैमासिक अंतर रखने के लिए महिलाओं को दिया जा सकता है।
अंतरा 3 माह में एक बार लगवाने कीआवश्यकता होती है पूर्ण रूप से या अन्य गर्भनिरोधक दवाओं से असरदार तथा सुरक्षित है। इंजेक्शन से लंबे समय तक गर्भ से बचा जा सकता है। अंतरा इंजेक्शन और छाया टेबलेट से किसी प्रकार की कोई बीमारी महिलाओं में नहीं होगी। गर्भाशय व अंडाशय के कैंसर के जोखिम जैसी भयानक बीमारी से भी बचा जा सकता है। लंबे समय तक गर्भ से बचाव के लिए हर तीसरे महीने लगवाने की आवश्यकता है। इससे पूर्व गर्भनिरोधक दवाएं जो दी जाती थी उससे यह बेहतर और सुरक्षित है। त्रैमासिक इंजेक्शन और टेबलेट से जनसंख्या नियंत्रण में भी अहम भूमिका निभाई जा सकती है।
यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा परिवार नियोजन कार्यक्रम है। इस मौके पर 445 महिलाओं को अंतरा इंजेक्शन और टेबलेट दिए गए।इस मौके पर सुशील तिवारी दिलीप गुप्ता डॉ साहिन डॉ अजय कुमार सुमन पांडेय विनीता पाल बीसीपीएम सुरभि जयसवाल सविता सिंह मालती मिश्रा भास्कर दुबे रामचरित्र सुमन मिश्रा माधुरी सिंह ममता पाल आदि मौजूद रहीं। संचालन वी के सिंह ने किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ