Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध दशा में मिला दो छात्राओं का शव , सनसनी

 










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! जनपद के आसपुर देवसरा कोतवाली के नीमा गोलपालपुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध दशा में दो छात्राओ का रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी फैल गई। मौके से स्कूली बैग और विखरी हुई किताबे बरामद  हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा और मामले की गहनता से छानबीन में लगी  रही! जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ इलाके की कबिता वर्मा और अर्चना हरिजन सर्वोदय इंटर कालेज में इंटर की छात्राएं थी।





 दोनों में गहरी दोस्ती थी और दोनों का एक दूसरे के घर आनाजाना भी था। बीते शनिवार को कबिता अपनी सहेली अर्चना के घर गई थी और रात में उसी के घर रुकी थी अगले दिन सुबह बबिता को छोड़ने उसके घर जाने को निकली थी। दोनों घर तो नही पहुची लेकिन सोमवार को प्रतापगढ़ के नीमा गोपाल पुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक के पास शव पाया गया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई तो इलाकाई पुलिस ने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई ! मौके पर इस हृदय विदारक मंजर को देखकर लोगो के मुह से आह निकल जा रही थी और लोग तरह की चर्चाओं में मशगूल दिखे। 






इस घटना को पुलिस केआलाधिकारी प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान कर जांच को आगे बढ़ा रही है। एक ओर पुलिस इस घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है तो वही अर्चना का पिता श्रीराम खुद इस पर सवाल खड़ा कर रहा है कि अगर बेटी को ट्रेन से ही कटकर मरना होता तो गांव के नजदीक से गुजरी रेल ट्रैक पर जाती आखिर इतनी दूर दूसरे जिले में जाकर क्यो  आत्महत्या करती। फिलहाल जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकता है !
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे