Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वर्ष 2019 के आगाज के साथ ही समाजवादी पार्टी की चुनावी तैयारियां तेज :संजय विद्यार्थी









दुर्गा सिंह पटेल 
गोंडा।वर्ष 2019 के आगाज के साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी 7 से 20 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के सभी गांवों में समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान पार्टी का जोर व्यापक जनसंपर्क पर रहेगा। 






गोंडा जिले के समाजवादी पार्टी के पूर्व एससी एसटी सदस्य संजय विद्यार्थी उर्फ संजय सविता ने कहा, इस अभियान श्रावस्ती जिले के वरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ताओं के जरिए समाजवादी पार्टी प्रदेश के सभी वोटरों को पार्टी के कार्यकर्ता बताएंगे कि कैसे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पूरे प्रदेश में नफरत फैलाकर यूपी को विकास से दूर कर रही है।अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सरकार ने प्रदेश को विकास के अजेंडे पर आगे बढ़ाया था।समाजवादी पार्टी की टीमें गांवों और वॉर्डों में विशेष रूप से पिछड़े वर्ग से जुड़े लोगों के बीच इस अभियान को ले जाएंगी।






समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अभियान की प्रशंसा करते हुए संजय विद्यार्थी को बधाई देते पार्टी के डॉ शहजाद अली,सैयद मो हैदर जैदी,सैयद सुल्तान, आशीष पाण्डेय, सोनू पासवान, योगेंद्र मिश्रा, अनिल पासवान, शेषराम यादव,सुरेंद्र वर्मा,श्याम वर्मा,पप्पू वर्मा सहित कई अन्य लोगो ने खुशी जाहिर की है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे