ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुभागपुर में विद्युत समस्या की शिकायत के मामले में युवा अधिवक्ता पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया।
जिले की देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विद्युत समस्या की शिकायत को लेकर सोमवार को परसपुर ब्लाक क्षेत्र के सुभागपुर गांव में विभागीय अधिकारी के बुलाने पर गए युवा अधिवक्ता पर गांव के ही कुछ दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है।
परसपुर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सुभागपुर के अरविंद कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने विद्युत के एक कार्यदायी संस्था के एक अधिकारी को फोन कर गांव की विद्युत समस्या से अवगत कराया। अधिकारी ने उन्हें पूरे शिवलाल गांव में मौजूद होने की बात कहकर वहीं बुलाया। जब वह वहाँ पहुँचा, तो गांव के ही कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
शोरगुल होने पर बचाने दौड़े उसके भाई को भी दबंगों ने मारापीटा तथा उससे रूपये छीनकर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने विपक्षियों द्वारा बीस हजार रुपये छीनने व मारने पीटने समेत जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए इसकी तहरीर पुलिस को दी है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ