Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संघर्ष सेवा समिति इसौली द्वारा कम्बल वितरण समारोह का आयोजन


रिपोर्ट:इम्तियाज खान,बल्दीराय सुल्तानपुर


समाज के हर सक्षम व्यक्ति को करनी चाहिए गरीबों की मदद-प्रतिपाल सिंह चौहान

बल्दीराय,सुलतानपुर। समाज के हर सक्षम व्यक्ति को गरीब,असहाय व निराश्रित लोगों की सेवा करनी चाहिये।हमारी यह कोशिश है कि समाज के प्रत्येक जरूरत मन्द व्यक्ति की आवश्यकता की पूर्ति की जाय।ये बाते समिति द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रतिपाल सिंह चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इसौली रामलीला मैदान  पर आयोजित कार्यक्रम में संघर्ष सेवा समिति द्वारा समाज की कुल 200 बिधवा व असहाय महिलाओं को कम्बल वितरित किया गया।



विशिष्ट अतिथि पत्रकार एशोसिएशन अवधेश शुक्ल रहे संघर्ष सेवा समिति के संयोजक सैय्यद सनाउद्दीन ने मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रतिपाल सिंह चौहान का माल्यार्पण किया पत्रकार एशोसिएशन सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव,लाईब टीबी के मुख्य संम्पादक रहे कार्यक्रम में अवधेश शुक्ला ने सम्बोधन कहा कि समाज की सेवा पत्रकार एशोसिएशन इसी तरह समाज की सेवा हमेशा करता रहेगा। 



पत्रकार पीर मोहम्मद, सोहेल आलम,खान तफ्सीर अहमद,बल्दीराय नायब तहसीलदार ए एन पाल, कृषि वैज्ञानिक डा० अशोक सिंह,डा० रवि प्रकाश मौर्य, आदि ने कार्यक्रम में अपना संम्बोधन किया मौके पर रंजीत सिंह, शिवम श्रीवास्तव,कृष्ण कुमार प्रधान बजरंग सिंह,प्रधान कृष्ण कुमार यादव,लेखपाल संदीप वर्मा,राधेश्याम कनौजिया,मोहम्मद शमीम खान,आदित्य शुक्ला, संदीप पांडेय,फैय्याज अहमद,शहरे आलम, विनीत कुमार जोशी, इकरार अहमद,कफ़ील अहमद,कलाम खान, हरिश्चंद्र, चांद खान, संम्पूरन जोशी, नूर अली,अंसार अहमद,वसीम अहमद, शुखदेव,सरफराज अहमद,रमेश श्रीवास्तव,प्रभाकर मिश्र, सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के संयोजक समिति अध्यक्ष पत्रकार सैय्यद सनाउद्दीन नें कार्यक्रम मे आये सभी अतिथियों का शुक्रिया किया। कार्यक्रम  का संचालन समिति प्रवक्ता इम्तियाज़ अहमद खान ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे