Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के माधवापुर में युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या








गोण्डा:मंगलवार को 25वर्षीय युवक गले में फांसी फंदा डाल कर आत्म हत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।
     




मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटरौर के मजरे माधवापुर गांव निवासी अशोक सिंह उम्र 25वर्ष पुत्र स्व० थानेदार सिह मंगलवार के दोपहर बाद जब परिजन खेतो में काम करने चले गये।इसी दौरान अशोक घर का दरवाजा बंद कर घर में लगे पंखे के हुक के सहारे रस्सी डाल कर आत्म हत्या कर लिया।परिजन खेत से वापस आने पर दरवाजा खोला गया।




अंदर से कोई आवाज न आने पर मृतक की माता सत्यभामा ने डायल 100को सूचना दी।पुलिस के घटना स्थल पर ग्रामीणो के सहयोग दरवाजा तोडा गया और नीचे उतारा गया।पंचनामा भर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है।मृतक की माता सत्यभामा ने बताया कि काफी दिनो से अशोक का मानसिंक संतुलन ठीक नही था।जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा था।वही हल्का दरोगा वृज भूषण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये मुख्यालय भेजा गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे