Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 की तैयारियां शुरू









ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिला प्रशासन द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2019 की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभान्शु श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर निर्वाचन से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों के सम्पादन के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए उनके साथ सहायक अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है।






जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन कार्य में लगाए गए अधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से समझ लें और अभी से निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कार्यवाही प्रारम्भ कर दें, जिससे निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न होेने पाए तथा स्वत्रंत एवं निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिक व्यवस्था एवं प्रशिक्षण के लिए सीडीओ, निर्वाचन व्यय लेखा व व्यय अनुवीक्षण व्यवस्था के लिए मुख्य कोषाधिकारी, ईवीएम मशीन की व्यवस्था के लिए एक्सईएन जल निगम, मत पत्र व्यवस्था व डाक मतपत्र के लिए सभी आरओ, यातायात व्यवस्था के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, लेखन सामग्री एवं निर्वाचन सामग्री के लिए डीपीआरओ, निर्वाचन कन्ट्रोल रूम एवं शिकायत के लिए उपनिदेशक कृषि, प्रेक्षक व्यवस्था व लाइजनिंग अफसर के लिए सीडीओ व वाणिज्य कर के अधिकारी, टेन्ट फर्नीचर, लाइट, साउण्ड आदि लिए एक्सईएन पीडब्लूडी प्रान्तीय खण्ड, लंच आदि के लिए डीएसओ, दूर संचार व्यवस्था के एडीओ दूर संचार, माॅडल कोड आॅफ कन्डक्ट, शान्ति सुरक्षा व्यवस्था, बर्नबिलिटी, मैपिंग एवं जिला सुरक्षा योजना के लिए एडीएम, मीडिया मानीटरिंग व पेड न्यूज के लिए जिला सूचना अधिकारी, फर्नीचर तथा टेलीफोन आदि की व्यवस्था के लिए सभी एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। सभी नोडल अधिकारियों की सहायता के लिए उनके साथ कार्य के अनुसार सहायक प्रभारी अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।






     बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर मिश्र, एडिशनल एसपी हृदेश कुमार, सीआरओ कुन्ज बिहारी अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट सुभाषचन्द्र प्रजापति, एसडीएम सदर एसएन त्रिपाठी, एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट, एसडीएम मनकापुर जेबी सिंह, एसडीएम करनैलगंज आरके वर्मा, सीटीओ, डीआईओ एनआईसी, सभी तहसीलदार व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे