Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसएसबी ने किया 3 दिवसीय लघु सामाजिक चेतना अभियान का शुभारंभ










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।।  तहसील क्षेत्र तुलसीपुर के सीमावर्ती गांव भगवानपुर के प्राथमिक विद्यालय में सशस्त्र सीमा बल नवी वाहिनी द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के लिए लघु सामाजिक चेतना अभियान का शुभारंभ किया गया । नवी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सेनानायक प्रदीप कुमार ने बताया कि सामाजिक चेतना अभियान के जरिए सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों की आर्थिक सामाजिक तथा शैक्षिक उत्थान के लिए प्रयास किए जाते हैं ।







 आज का अभियान स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय को लेकर चलाया गया जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल के बच्चों द्वारा रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, वहीं रंगारंग कार्यक्रम के जरिए स्वक्षता शिक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के विषय में लोगों को जानकारी दी गई । कार्यक्रम के माध्यम से यह प्रयास किया गया की विकास की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए लोग आगे आएं । उन्होंने बताया कि आर्थिक मजबूती के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के युवा युवतियों को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन व अन्य उपकरण भी समापन अवसर पर उपलब्ध कराए जाएंगे ।
कार्यक्रम स्थल पर मानव तथा पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं तथा बीमार व्यक्तियों का निशुल्क इलाज व दवा भी उपलब्ध कराया गया ।







 कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों का खेलकूद तथा दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई । लड़कियों के लिए 100 मीटर दौड़ तथा लड़कों के लिए 4 मील दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता भी हुई । शुभारंभ अवसर पर थाना अध्यक्ष पचपेड़वा अवधेश राय, उप निरीक्षक मनीष कुमार मिश्रा, एसएसबी नवी वाहिनी के उप कमांडेंट रंजीत कुमार, उप कमांडेंट चिकित्सा डॉ सोहेल खान, सहायक कमांडेंट पशु चिकित्सा एलडी सिंह, सहायक कमांडेंट संचार रजत पांडे, सहायक कमांडेंट चिकित्सा तसनीम डोलती, क्षेत्रीय संगठक जेपीएस महर के अलावा सपा नेता मसरूर खान, शेर सिंह, स्थानीय गणमान्य के रूप में मनोहर लाल थारू, डॉ मन्नान, राजेंद्र त्रिपाठी सहित तमाम क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व विद्यालय के बच्चे मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे