Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अतिक्रमण हटाओ अभियान का हुआ शुभारंभ चला बुलडोजर






अखिलेश्वर तिवारी /वेद मिश्रा 
बलरामपुर ।। स्वच्छ बलरामपुर स्वस्थ बलरामपुर के लिये जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान किया है । कई नोटिस व चेतावनी के बाद भी लोगों द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर जिला प्रशासन व नगर पालिका ने गोण्डा बलरामपुर, बहराइच बलरामपुर व वीर विनय चौक से अभियान शुरु कर दिया है।






उप जिलाधिकारी कुमार हर्ष (IAS) ने बताया कि नगर के सुंदरीकरण हेतु अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया है। वहीं व्यापारी व समाजसेवियों ने इस कदम का स्वागत करते हुऐ कहा कि इससे जहाँ जाम से निजात मिलेगा वहीं  मार्ग के सुंदरीकरण व साफ सफाई से स्वच्छ भारत अभियान को गति मिलेगा । उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पूर्व सड़क के किनारे अतिक्रमण कर दुकान कर रहे व्यापारियों को नोटिस के जरिए सूचित कर दिया गया था । 






इसके बावजूद जिन लोगों ने अपनी दुकानें सड़कों से नहीं हटाई है उनकी दुकानों को नगर पालिका कर्मचारी बलपूर्वक हटाएंगे तथा दूसरे चरण में अस्थाई अतिक्रमण को हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा जिसके अंतर्गत निर्धारित सीमा के बाहर अतिक्रमण करने वाले अस्थाई निर्माण को गिराया जाएगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे