Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR:राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के 11 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग










अखिलेश्वर तिवारी 

बलरामपुर ।। आगरा में होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जनपद बलरामपुर के 11 सदस्यी टीम उत्तरप्रदेश  टीम का प्रतिनिधित्व करेगी।
 
               




जानकारी के अनुसार जनपद बलरामपुर से चयनित होने वाले खिलाड़ियों में सर्वाधिक 4 खिलाड़ी सेंट जेवियर हाई स्कूल के हैं यह जानकारी देते हुए ताइक्वांडो प्रशिक्षक जियाउल हसमत बताया कि आगरा में 19 से 21 जनवरी 2019 तक राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया है । प्रतियोगीता में प्रदेश की टीम में जनपद बलरामपुर के 11 खिलाड़ियों ने जगह बनाई है जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे । 






उन्होने बताया कि गुरुवार को सेंट जेवियर्स स्कूल में चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया ।प्रधानाचार्य डॉ नितिन शर्मा ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक लेकर आने की के लिए प्रेरित किया। टीम शुक्रवार को  राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी जनपद के 11 खिलाड़ियों में सोनम आनंद, संचिता शुक्ला, अभिषेक यादव ,मोहम्मद आकिब अंसारी ,जैनेंद्र प्रताप सिंह, श्रीराम यादव, के यस प्रणव, अनिरुद्ध ,  अनंत श्रीवास्तव, आदित्य तथा मुकेश जायसवाल शामिल है । खिलाड़ियों को सम्मानित करने के अवसर पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, डॉक्टर कयूम, हारिस बिन खालिद ,आलोक कुमार , संजीव श्रीवास्तव सहित विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणत्तर कर्मी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि टीम मैनेजर के रूप में उतरौला के रियाज अहमद को चयनित किया गया है जो टीम का प्रबंधन देखेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे