Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसएसबी का तीन दिवसीय लघु सामाजिक चेतना अभियान का हुआ समापन









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।।  तहसील क्षेत्र तुलसीपुर के सीमावर्ती गांव भगवानपुर के प्राथमिक विद्यालय में सशस्त्र सीमा बल नवी वाहिनी द्वारा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के लिए तीन दिवसीय लघु सामाजिक चेतना अभियान का शुभारंभ किया गया ।






 नवी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के सेनानायक प्रदीप कुमार ने बताया कि सामाजिक चेतना अभियान के जरिए सीमावर्ती क्षेत्रों में निवास कर रहे लोगों की आर्थिक सामाजिक तथा शैक्षिक उत्थान के लिए प्रयास किए जाते हैं । तीन दिवसीय अभियान मे स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय को लेकर चलाया गया जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल के बच्चों द्वारा रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, वहीं रंगारंग कार्यक्रम के जरिए स्वक्षता शिक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के विषय में लोगों को जानकारी दी गई । 







कार्यक्रम के माध्यम से यह प्रयास किया गया की विकास की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए लोग आगे आएं । उन्होंने बताया कि आर्थिक मजबूती के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के युवा युवतियों को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन व सोलर लाइट भी समापन अवसर पर प्रदान किए गए । कार्यक्रम स्थल पर मानव तथा पशु चिकित्सा शिविर लगाकर 255 पशुओं तथा 340 बीमार व्यक्तियों का निशुल्क इलाज कर दवा भी उपलब्ध कराया गया ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों का खेलकूद तथा दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई । लड़कियों के लिए 100 मीटर दौड़ तथा लड़कों के लिए 4 मील दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ इसके अलावा कबड्डी प्रतियोगिता भी हुई ।
एसएसबी नवी वाहिनी के उप कमांडेंट रंजीत कुमार, उप कमांडेंट चिकित्सा डॉ सोहेल खान, सहायक कमांडेंट पशु चिकित्सा एलडी सिंह, सहायक कमांडेंट संचार रजत पांडे, सहायक कमांडेंट चिकित्सा तसनीम डोलती, क्षेत्रीय संगठक जेपीएस महर सहित तमाम क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व विद्यालय के बच्चे मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे