Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारने के बाद कार में लगी आग,छात्र घायल












अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। लखनऊ से अयोध्या की तरफ जा रही एक कार शुक्रवार को रानीमऊ चौराहे पर प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर लौट रहे साइकिल सवार छात्र को टक्कर मारने के बाद डिवाडर फांद कर धू धू कर जलने लगी ।





कार में सवार चार लोग बाल बाल बच गए जबकि साइकिल सवार छात्र बुरी तरह घायल हो गया जिसे भिटरिया के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है ।घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल व अस्पताल पहुचे क्षेत्रीय विधायक राम चंद्र यादव के सुपत्र आलोक चन्द्र यादव ने छात्र का कुशल क्षेम पूछने के बाद नर्सिंग होम के चिकित्सको से वार्ता भी की।
घायल छात्र 

जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के कुशहरी मजरे रसूल पुर निवासी सुधीर यादव पुत्र गुलाब चन्द्र यादव (16) रानीमऊ स्थित अमर चन्द्र पटेल इंटर कालेज का छात्र है ।



शुक्रवार को प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर वापस घर जा रहा था कि हाइवे पार करते समय लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रही अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मारने के बाद कार चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर क्रॉस कर गई और देखते ही देखते कार सेआग की लपटें व धुंए की गुब्बारे उठने लगे । कार में सवार लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गए ।





ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची डायल 100 ,फायर ब्रिगेड व पटरंगा पुलिस ने पब्लिक के सहयोग से हाइवें पर जलती कार की आग बुझवाकर आधे घण्टे से बाधित यातायात को शुरू कराया ।
हाइवे चौकी इंचार्ज भीम सेन यादव नें बताया कि जली हुई  कार कों हाइवें के किनारे करवाकर आवागमन शुरू करवा दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे