शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़:शुक्रवार को जिले के पशु-चिकित्साधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन तरुण चेतना द्वारा ब्रूक इंडिया के सहयोग द्वारा जिंजर होटल में किया गया |
यह कार्यशाला मुख्य पशु-चिकित्साधकारी डा० विजय प्रताप की अध्यक्षता में संपन्न की गयी | डा० विजय प्रताप ने अश्व कल्याण के लिए अपने अधिकार क्षेत्र में हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया |कार्यशाला में पशु-पालन विभाग की ओर से डा० नरेश चंद्र एवं डा० रत्नेश आदि के साथ-साथ ब्रूक इंडिया की ओर से डा० मनीष एवं अनूप जी ने प्रतिभाग किया |
इस कार्यशाला में अश्व कल्याण से जुड़े मुद्दों ओर इनसे जुडी बिमारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी और अश्व-कल्याण को सुनिश्चित कराने को संकल्प लिया गया |
इस संकल्प को पूरा करने के लिए तरुण चेतना की अश्व-कल्याण टीम ने संस्था प्रमुख मो० नसीम भाई के निर्देशन में डा० मनोज, विकास, अरुण, रामकिसुन एवं आशुतोष आदि ने अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ