दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा। समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के पूर्व एससी एसटी आयोग के सदस्य संजय विद्यार्थी उर्फ संजय सविता के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गौरा विधानसभा क्षेत्र के सोहिला गांव एवं मसकनवा बाजार में सपाजनों ने जनसंपर्क कर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सरकार के कार्यो व नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी।
उन्होंने कहा कि जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। गरीब, मजदूर, युवा, छात्र एवं व्यापारी सभी वर्ग परेशान है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार केवल लोगों को बरगलाने का कार्य कर रही है। आगामी लोक सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जनता सबक सिखाने के लिए कमर कस चुकी है।
इस दौरान शहजाद अली, संजय यादव (पत्रकार), सुनील गौड़, अजय यादव,पूर्व प्रधान प्रत्याशी मुलायम यादव, श्याम वर्मा,पंकज वर्मा,रमेश यादव, निहालु यादव,वीरेन्द्र यादव,राहुल मोदनवाल,अजय यादव, हेमन्त पाण्डेय,पवन सविता,अवधेश सविता,अजय सिंह,सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ