सुनील उपाध्याय
बस्ती :देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के 53वीं पुण्यतिथि पर क्षेत्र के एस.डी.चिल्ड्रेन एकेडमी मे शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए रालोद प्रदेशसचिव व विद्यालय के प्रबंधक चन्द्रमणि पाण्डेय ने बताया कि उन दिनों देश खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर नहीं था
ऐसे में जय जवान जय किसान का नारा देकर शास्त्री जी ने देश के विकास में आमजन को आगे का आह्वान करते हुए सप्ताह में एक दिन व्रत रहने को प्रेरित किया शास्त्री जी बचपन से ही जाति पंथ व दहेज के विरोधी थी शादी के उपरांत दहेज मना करते हुए उन्होने महज दो मीटर खादी वस्त्र लिया शास्त्री जी ने ही भीड को नियन्त्रित करने हेतु लाठीचार्ज की जगह पानी के बौछार की नीति अपनाई इतना ही नहीं अपनी सूझबूझ से उन्होने पाकिस्तान को करारा शिकस्त दिया फलतः शास्त्री जी समझौते हेतु तासकन्द बुलाये गये जहाँ 11जनवरी 1966को रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई कुल मिलाकर देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उनका 18माह का कार्यकाल स्वर्णिम रहा
इस मौके पर विद्यालय में देश के निर्माण में युवाओं के योगदान पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसके सहभागी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य उमानाथ द्विवेदी सुधा पाण्डेय निष्ठा सिंह रामकिशोर पटेल सन्तोष पाठक आशुतोष पाण्डेय विवेक पाण्डेय विजय शुक्ल शिवपूजन पटेल भी मौजूद रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ