डॉ ओपी भारती
गोण्डा:वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसला कर भगायी गयी नाबालिग लड़की को बरामद करने गयी पुलिस टीम का वाहन बिहार के जनपद सासाराम में दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से चालक की मौत हो गयी जबकि पुलिस टीम के सभी सदस्य अपहृत लड़की तथा आरोपी भी घायल हो गए। जिनका इलाज वहां के जिला अस्पताल में हो रहा है।
वजीरगंज क्षेत्र की एक महिला ने 10 अक्टूबर 18 को अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए अपने दामाद के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था । तबसे पुलिस जांच कर रही थी। सर्विलांस से लोकेशन मिला ,जिसके आधार पर आरोपी दामाद एवं नाबालिग की बरामदगी के लिए उपनिरीक्षक रमेश चंद के नेतृत्व में सिपाही अजय यादव महिला कांस्टेबल सावित्री वर्मा की टीम 7 जनवरी को रवाना हो गयी।
लड़की बरामद करके व आरोपी को हिरासत में लेकर वापस आते समय बीती रात बिहार के सासाराम जनपद में स्कोर्पियो हाईवे पर खड़े ट्रेलर में पीछे से घुस गई जिससे चालक अजय कुमार उर्फ टिंकू पुत्र रघुराज सिंह 32 निवासी दत्तनगर विशेन कोतवाली नगर गोंडा की मौके पर मौत हो गयी। जबकि पुलिस टीम के सदस्य , बरामद लड़की तथा आरोपी सारिक निवासी 24 परगना पश्चिम बंगाल भी घायल हो गए।
पुलिस सूत्र के अनुसार घायल उपनिरीक्षक रमेश चंद का हाथ और पैर टूट गया है। घायलों का इलाज सासाराम के जिला अस्पताल में हो रहा है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सासाराम पुलिस से दुर्घटना की सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। वास्तविक स्थित टीम के मौके पर पहुँचने के बाद मिलेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ