Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पालतू पशुओं की खेप लेकर गौशाला पहुचे प्रधान , की दबंगई










अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।रुदौली तहसील क्षेत्र में ग्राम प्रधानों के दबंगई का आलम यह है कि पड़ोसी गांव में बने गौशाला में चार दर्जन लोगों के साथ सैकड़ों पालतू पशुओं का खेप लेकर पास के गांव स्थिति गौशाला पहुंचे जहां पर गेट पर कर्मचारियों के मना करने पर आमदा फौजदारी ऊतर आए।ग्राम प्रधान प्रति निधि ने जिलाधकारी से लेकर एसडीएम व थानाध्यक्ष के साथ डायल 100 को दी। मौके पर पुलिस पहुंचते ही ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ मौके से नौ दो ग्यारह हो गए।







    बताया जाता है कि तहसील क्षेत्र के पारा पहाड़ पुर ग्राम सभा में संचालित कान्हा गौशाला है।जिसमे छुट्टा सांडो व बछडो को पकड़ने का आदेश जारी जिलाधिकारी ने किया था। पारा पहाड़ पुर ग्राम प्रधान प्रति निधि रण बीर सिंह ने बताया कि शुकवार सुबह उमापुर ग्राम प्रधान दुर्गा यादव दर्जनों लोगों के साथ सैकड़ों पालतू पशुओं को लेकर गौशाला पहुंचे वहां पर नियुक्त आदमियों ने जब रोका तो आमदा फौजदारी पर उतर आए तो मजबूरन डायल 100, थानाध्यक्ष मवई, एसडीएम,व जिलाधिकारी को दूरभाष पर जानकारी दी।





जब तक मौके पर पुलिस वाले पहुंचते तब तक आरोपी ग्राम प्रधान भाग निकले। थानाध्यक्ष बिनोद यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे