अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। राम नगरी अयोध्या के माझा बरहटा बालू घाट पर रंगदारी व फायरिंग का मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जबकि राजस्व जमीन बस्ती की बताई जा रही है और ठेका बालू का बस्ती जिले से है।
मारपीट विवाद का क्षेत्र अयोध्या में होने के कारण पुलिस ने अयोध्या सीमा विवाद में पेच फंसा था। राजस्व का फायदा बस्ती जनपद को हो रहा था। और मारपीट का मुकदमा अयोध्या कोतवाली में दर्ज कराया गया था। सैकड़ों बीघा अयोध्या की जमीन सीमा विवाद में फंसी आज भी फसी है।
वादी मुकदमा से हनुमान सिंह आदि दबंगों ने मांगी थी 10 लाख रुपए की रंगदारी। रंगदारी न देने पर की थी फायरिंग। तीन बालू माफिया के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ कोतवाली के एसएसआई सरवेंद्र अस्थाना ने बताया कि हनुमान सिंह को गिरफ़्तार कर धारा 386, 307 व 504 के तहत भेजा गया जेल, अन्य की तलाश जारी है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ