आखिर पीएसी की कचहरी कैम्पस में मौजूदगी के बावजूद कैसे हुईं चोरी की घटनाएं.?
ए.आर.उस्मानी
गोण्डा। गोण्डा न्यायालय कैम्पस में गुमटियों के ताले तोड़कर चोरी करने की घटनाओं से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोला।
डीएम मुर्दाबाद, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए वकीलों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं का कहना है कि जब कचहरी कैम्पस में पीएसी की मौजूदगी रहती है, ऐसे में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं कैसे हो गयीं? बताते चलें कि गुरूवार की रात में कचहरी परिसर में करीब 45 अधिवक्ताओं की गुमटियों में बेलगाम चोरों ने तोड़फोड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम देने था। हाई सिक्योर्ड न्यायालय कैम्पस में हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। नाराज अधिवक्ताओं ने कलम बंद हड़ताल की और विरोध प्रदर्शन किया।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, प्रभारी महामंत्री एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृपाल शुक्ला व महामंत्री विनय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा एवं जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते समय घटना से नाराज अधिवक्ताओं देते ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
वीडियो
सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा ने सख्त शब्दों में जिलाधिकारी से कहा कि जब तक सिविल बार एसोसिएशन अधिवक्ता चेंबर में चोरी करने वाले चोरों को हमारे समक्ष सामानों के साथ नहीं पेश किया जाएगा, तब तक अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल जारी रखेंगे।
अधिवक्ताओं के उक्त ज्ञापन प्रदर्शन में विवेक मणि श्रीवास्तव, महेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष शमीम अख्तर, संतोष श्रीवास्तव, प्रमोद नंदन श्रीवास्तव, मदन गोपाल श्रीवास्तव, चारू चंद्र मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, कमाल खान, रमेश चंद्र त्रिपाठी, रितेश यादव समेत सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ