ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। शासन द्वारा जिले में लाइसेन्सी सिनेमा घरों की संख्या, उनकी वर्तमान स्थिति तथा सिनेमा की कितनी की जमीनों का उपयोग लोगों द्वारा किसी अन्य कार्य के लिए किया जा रहा है.? इसका ब्यौरा मांगा गया है।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी प्रभान्शु श्रीवास्तव ने जिला मनोरजंन कर अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले में सिनेमा घरों की वर्तमान स्थिति शीघ्र उपलब्ध कराएं जिससे शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके।
जिलाधिकारी ने जिला मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे सिनेमाघरों के मालिकों की बैठक बुलाकर पूरा ब्यौरा तैयार करा लें। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बन्द सिनेमा अथवा घाटे में चल रहे सिनेमा घर के स्थान पर कोई अन्य व्यवसायिक कार्य करना चाहता है तो शासन द्वारा उसे छूट दी गई है। इसके लिए सिनेमा घर के मालिक को मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक उत्तर प्रदेश के माध्यम से शासन को प्रस्ताव भेजना पड़ेगा।
इसके अलावा जिले में कुल कितने सिनेमाघर हैं, उनमें से कितने चल रहे हैं तथा कितनी जमीनों पर लोग परपज बदल कर अपनी कामर्शियल एक्टीविटीज कर रहे हैं और कितने ऐसे लोग हैं जो बिना प्रशासन को सूचित किए व बगैर अनुमति के उन जमीनों का प्रयोग दूसरे कार्यों में करके पैसा कमा रहे हैं? इसका भी ब्योरा मांगा गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ