ट्रक पलटने के बाद शराब की बोतले लगी दिखने, लोगो की लगी भीड़
मौके पर पहुंची आबकारी की टीम, हरियाणा से बिहार जा रही थी शराब
वासुदेव यादव
अयोध्या। हाईवे पर आज आलू के बीच शराब की तस्करी की उस समय पोल खुल गयी जब हरियाणा से आलू की बोरी के बीच छिपाकर शराब लेकर जा रहा मिनी ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक पलटने के बाद शराब की बोतले बिखर गयी। ट्रक के पास लोगो की भीड़ जमा होने लगी।
लोगो की सूचना पर अयोध्या पुलिस और आबकारी की टीम मौके पर पहुंची और शराब को अपने कब्जे में लिया। जिला आबकारी अधिकारी पार्थ रंजन घोष ने बताया कि हरियाणा की शराब बिहार तस्करों के द्वारा ले जाया जा रही थी। लोगो का ध्यान इस ओर न जाय इसके लिए आलू की बोरियों की बीच में उसे छुपाया गया था।
मिनी ट्रक हाईवे पर एक्सीडेंट के बाद पलट गयी। शराब को यहां गोण्डा, गोरखपुर होते हुए बिहार तक जाना था। पूर्व में भी इसी प्रकार के तस्करी की सूचनाएं मिल रही थी। जिसको लेकर आबकारी विभाग की टीम भी सक्रिय थी। उन्होंने बताया कि जांचों प्रांत अब सख्त कार्यवाही होगी। गलत तरीके से शराब जा रहा था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ