सुनील उपाध्याय
बस्ती । समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत सोमवार को ओडवारा बाजार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पार्टी के वरिष्ठ नेता लोकसभा के दावेदार महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सपा- बसपा का गठबंधन देश के राजनीतिक इतिहास में नये कीर्तिमान बनायेगा। कहा कि दलितों, वंचितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के साथ ही सर्व समाज के हित के लिये संघर्ष की धार अब और तेज हो गई है। आने वाले लोकसभा के चुनाव में छल करने वाले साम्प्रदायिक तत्वों का सफाया हो जायेगा।
कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में पुलिस लोगों के दरवाजे तक पहुंची, डायल 100 का कीर्तिमान बना, मेट्रो के सपने धरती पर उतरे और गांव, गरीब, किसानों के लिये ऐतिहासिक निर्णय लिये गये। कहा कि आज गांव, गरीब की आम जनता सपा सरकार के विकास कार्यों को याद कर रही है। आवाहन किया कि लोग एकजुट होकर सपा-बसपा के गठबंधन को मजबूत करें जिससे विकास गांव, गरीब तक पहुंचे। भाजपा सरकार के झूठे सपनों से लोग ऊब चुके हैं।
कार्यक्रम को लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष अरविन्द सोनकर, विधानसभाध्यक्ष मो. सलीम, जावेद पिण्डारी, कोईल यादव, रजवन्त यादव, ताहिर प्रधान, कुरबान, अमानत अली भुट्टू, शेरू, मनोज, नुरूल, विजय चौधरी आदि ने सम्बोधित करते हुये गठबंधन के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुये सपा सरकार में किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।
ओडवारा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में रिजवान प्रधान, मोहसिन, चन्द्र प्रकाश, मुजीब, इरफान, अंकित शुक्ल, राम सनेही यादव, निजामुद्दीन खन्ना, रजनीश यादव, मनोज राना, पप्पू यादव, रवि सोनी, मोनू यदुवंश, अनवर शाह के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ