अखिलेश्वर तिवारी
विद्यालयों के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
मतदाता जागरूकता रैली गोष्टी वाह वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर में आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशाल जन जागरण रैली विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाला गया । जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील मुख्यालयों पर भी मतदाता दिवस मनाया गया और रैली गोष्टी तथा वाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया । जिला मुख्यालय के एम पी पी इंटर कॉलेज से डेढ़ दर्जन से अधिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा विशाल जन जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें कई हजार छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया । रैली को अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल एवं मतदाता दिवस के प्रभारी अधिकारी कुमार हर्ष द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । मतदाता जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ एमएलके महाविद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई जहां पर शपथ ग्रहण समारोह तथा गोष्टी व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ । कार्यक्रम के दौरान यह बताने का प्रयास किया गया कि मतदान सभी का अधिकार व कर्तव्य है । हर व्यक्ति को मतदान अवश्य करना चाहिए । इस बार बड़ी संख्या में युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे । युवा मतदाताओं के अंदर मतदान को लेकर काफी खुशी वाह उत्सुकता भी देखी गई ।

जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश द्वारा सभी सरकारी अर्ध सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों एवं संस्थाओं पूर्वा 11 बजे मतदान जागरूकता हेतु शपथ दिलाए जाने का निर्देश जारी किया गया था जिसके अनुपालन में सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं में पूर्वान्ह 11:00 बजे समस्त कर्मचारियों द्वारा शपथ ग्रहण किया गया । कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अलावा बलरामपुर चीनी मिल, केमिकल व पावर डिवीजन यूनिट सहित जिले के सभी विद्यालयों में मतदाता शपथ ग्रहण कराया गया । कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी सदर उप जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित किया जा रहा है । सभी कार्यालयों वा संस्थाओं में शपथ ग्रहण के साथ-साथ विद्यालयों के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली गोष्टी एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया गया है ।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के एमपीपी इंटर कॉलेज सेे मुख्यालय के सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जो नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ महारानी लाल कुंवरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ जहां पर समस्त छात्र-छात्राओं व उपस्थित जनता को शपथ दिलाई गई । एमएलके कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल में वाद विवाद प्रतियोगिता तथा गोष्ठी भी आयोजित की गई । जागरूकता रैली के माध्यम से मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के संबंध में छात्र-छात्राएं अपने हाथ में स्लोगन लिखे तख्तियां लिए हुए थे । रैली को अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार शुक्ला व सदर एसडीएम कुमार हर्ष तथा जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार कनौजिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।इस दौरान एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन जी पी तिवारी सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक अध्यापिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ