Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिले में तेज गरज चमक के साथ हुई बारिश ने रोकी रफ्तार








अखिलेश्वर तिवारी 

कुछ स्थानों पर गिरे ओले ठंडक में हुई बढ़ोतरी
बरसात से खरीफ की फसलों को फायदा होने की संभावना
बलरामपुर ।। जनपद में विगत 3 दिनों से मौसम असंतुलित सा दिखाई दे रहा था । आज दोपहर बाद तेज गरज चमक के साथ हुई भारी बरसात ने सड़कों पर रफ्तार को रोक दिया । बरसात इतनी तेज रफ्तार से शुरू हुई कि लोग जहां के तहां खड़े होने के लिए मजबूर हो ए 
। 

जिले के रेहरा बाजार के आसपास भारी मात्रा में हुई ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हो गया । उस क्षेत्र में लाही की फसल को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है । हालांकि जिले के अन्य भागों में ओला बृश्ट  नहीं होने की सूचना मिल रही है । जानकारों की माने तो यह बरसात गेहूं, व गन्ना सहित तिलहनी तथा दलहनी फसलों के लिए वरदान साबित होगा । काफी दिनों से बरसात ना होने के कारण फसलों की वृद्धि विशेषकर गेहूं की फसल में वृद्धि नहीं हो रही थी । इस बरसात के बाद गेहूं की फसल को काफी फायदा होगा । आज की बरसात तुलसीपुर, पचपेड़वा, हरैया, ललिया, शिवपुरा, मथुरा बाजार, हरिहरगंज, गौरा चौराहा, श्रीदत्तगंज, उतरौला, गंडास बुजुर्ग, रेहरा बाजार व सादुल्लानगर सहित समूचे जिले में लगभग सामान्य रूप से हुई है ।रेहरा बाजार व उसके आसपास ओलावृष्टि की सूचना मिली है अन्य स्थानों पर तेज गरज चमक के साथ बरसात की सूचना मिल रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे