डॉ ओपी भारती
वजीरगंज(गोंडा) वजीरगंज क्षेत्र के आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मोबाइल से ऑनलाइन कार्य करने का 3 दिवसीय प्रशिक्षण साधन सहकारी समिति के तीन सेड में सम्पन्न हुवा।
प्रशिक्षिका मुख्य सेविका कुमकुम देवी, पूनम त्रिपाठी तथा कार्यकत्री राज्यश्री सिंह, दीपा तिवारी, उमा सिंह, मिथलेश विश्वकर्मा, संगीता देवी ने 148 आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यकत्रियों को मोबाइल एप्प के माध्यम से परिवार सर्वे, 5 परिवार को मोबाइल एप्प से जोड़ना, लॉगिन करने समेत अनेक कार्य मोबाइल से ही करने का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षकों ने कार्यकत्रियों से सारे कार्य मोबाइल के जरिये ऑनलाइन करने के गुर सिखाए। महिला एवं बालविकास विभाग पहले ही सभी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन उपलब्ध करा चुका है जिसमें महीने में 4 जीबी डाटा व निःशुल्क बात करने की सुविधा भी दी गयी है। कार्यकत्रियों को पेपरलेस कार्य करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर रिंकू सिंह, गार्गी पांडेय, प्रीति श्रीवास्तव, रकेशकुमारी सिंह, सहित तमाम कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ