Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

balrampur: “अंतरा“ के सवालों को सुलझाएगा टोल फ्री नंबर










अखिलेश्वर तिवारी 
  • अब फोन पर मिलेगी परिवार नियोजन की जानकारी
  • अंतरा को लेकर किसी भी जिज्ञासा का समाधान मिलेगा फोन पर
  • इक्कीस स्वास्थ्य केंद्र पर दी जाएगी अंतरा छाया की सुविधा






बलरामपुर ।। भारत सरकार द्वारा दो नवीन गर्भ निरोधक त्रैमासिक इंजेक्शन “अंतरा” और साप्ताहिक गोली “छाया” की शुरुआत की गयी थी। जनपद में त्रैमासिक इंजेक्शन अंतरा की शुरुआत नवम्बर 2017 में एमआईके जिला महिला चिकित्सालय में डा. घनश्याम सिंह सीएमओ ने किया था। ताकि दंपत्तियों को बढ़ती हुई गर्भ निरोधकों की जरूरतों के विकल्पों में विस्तार किया जा सके। 
              




जानकारी के अनुसार अंतरा इंजेक्शन बहुत ही प्रभावी गर्भनिरोधक है लेकिन यह इंजेक्शन लेने से कभी कभी मासिक धर्म में परिवर्तन जैसे अधिक रक्तस्राव, लम्बी अवधि तक रक्तस्राव, कम रक्तस्राव या फिर मासिक धर्म का बंद हो जाना हो सकता है। इन सभी समस्याओं के कारण लाभार्थी घबरा जाती है और अगला इंजेक्शन नहीं लगवाती। इस कारण उन्हे अनचाहा गर्भ ठहरने की सम्भावना फिर से बढ़ जाती है। 



यदि ऐसी स्थिति में महिला को उचित परामर्श मिलता है तो वह सम्भवतः इन बदलाव के बावजूद अंतरा लगवाना जारी रखती है।
इन बातों को ध्यान में रखते हुए अंतरा केयर लाइन का संचालन किया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबन्धक शिवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने  यह जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए एक टोल फ्री नम्बर 1800-1033-044 जारी किया गया है जिस पर लाभार्थी द्वारा ज़रूरत पड़ने पर स्वयं भी फोन किया जा सकता है तथा अंतरा से संबंन्धित अपनी समस्याओं का समाधान पाया जा सकता है। 





उन्होने बताया कि वर्तमान में अंतरा से संबन्धित सेवाएँ जिले के 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दी जा रही है। साथ ही कुछ ही दिनों में 21 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अतिरिक्त व ब्लाक पीएचसी पर भी संचालित होने जा रही है। जिससे महिलाएं गर्भनिरोधक के रुप मे इस साधन का प्रयोग भी कर सके। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. पकंज कुमार द्वारा प्रदेश के समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर सूचित किया  गया है कि वह अपने मंडल और जिले की समस्त इकाईयों जहां इस इंजेक्शन का लाभ दिया जा रहा है इस हेल्पलाइन की सूचना प्रदर्शित करवाएँ तथा लाभार्थियों के मध्य व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए जिससे लाभार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सके। 

केयर लाइन से संबंधित मुख्य बातें

  • यह निःशुल्क टेलिफोनिक परामर्श सेवा, जिसका नंबर 1800 103 3044 है, केवल उन्ही महिलाओं के लिये है जिन्होंने अंतरा इंजेक्शन लगवाया है।
  • अंतरा का पहला इंजेक्शन लगवाते ही लाभार्थी को इस निःशुल्क नम्बर पर (1800 103 3044) फोन करके अपना नाम पंजीकृत करवाना है ताकि उन्हें उसके बाद समय पर इन्जेक्शन सम्बन्धी परामर्श की सुविधा मिलती रहे।
  • पंजीकृत होने के बाद महिला, केयर लाइन से एक जुड़ाव महसूस करती है क्योंकि इंजेक्शन संबंधी उसके मन में जो भी सवाल उठते हैं या माहवारी संबंधित जो भी बदलाव आते हैं, उनका उसे उचित जवाब मिलता है, साथ ही अगले इंजेक्शन की तारीख भी याद दिलायी जाती है।  4. केयर लाइन कोई भी समस्या होने पर उचित परामर्श के साथ-साथ संदर्भन से सम्बन्धित जानकारी भी देती है।
  • लाभार्थी द्वारा दी गई समस्त सूचनाएँ गोपनीय रखी जाती हैं।
  • केयर लाइन पर लाभार्थी अंतरा संबंधी किसी भी समस्या या जानकारी के लिये कॉल कर सकती है।
  • टोल फ्री नम्बर की सुविधा निःशुल्क है और वह सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक परामर्श हेतु उपलब्ध है।
  • लाभार्थी के मोबाइल नम्बर का प्रयोग किसी भी व्यावसायिक प्रयोजन या व्यक्तिगत हित के लिए नहीं किया जाएगा।

12 स्वास्थ्य केन्द्रों पर शुरू है अंतरा छाया की सेवाएं

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला, श्रीदत्तगंज, सादुल्लाहनगर, गैण्डास बुजुर्ग, नंदनगर, तुलसीपुर, शिवपुरा, पचपेड़वा, गैसड़ी व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलरामपुर, महदेईया व रेहरा बाजार में जाकर महिलाएं अंतरा की सुविधा ले सकतीं हैं। 




21 स्वास्थ्य केन्द्रों पर जल्द शुरू होंगी अंतरा व छाया

जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानापार बहेरिया, पिपरा एकडंगा, पुरैनावाजिद, सरायखास, ईटईरामपुर, महुआ बाजार, हरिहरगंज, सिसई, अमरहवा, बघनी, कौवापुर, महाराजगंज, गुलरिहा हिसामपुर, बल्देवनगर, मथुरा बाजार, मणिपुर, गुगौली, भगवानपुर खादर, रेहरा जंगल, नचैरा व पिपरा सहित अतिरिक्त व ब्लाक पीएचसी पर भी जल्द ही अंतरा व छाया की सेवाएं शुरू होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे