Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ayodhya:नियमों की अनदेखी कर काटे जा रहे हैं कनेक्शन











अमर जीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। विद्युत कंपनी नियमों की अनदेखी कर जिले में बिजली कनेक्शन काटो अभियान चला रही है़  सूत्रों की मानें तो अब तक लगभग दो दर्जन उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा चुका है़।विद्युत अधिनियम 2003 के अनुच्छेद 56 के अनुसार बकाया राशि पर 15 दिन पहले नोटिस देना है़ कनेक्शन काटने के पहले उपभोक्ताओं को सूचित करना है़।







ताजा मामला रुदौली तहसील क्षेत्र के मकन गंज मजरे जाखौली देखने को मिला जहां पर शनिवार को बिजली विभाग में तैनात कर्मचारियों के द्वारा दो दर्जन से अधिक कनेक्शन धारियों का कनेक्शन काट दिया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और सर्कल जेई व एसडीएम से दूरभाष नंबर पर शिकायत कर विभाग के खिलाफ नारे बाजी की। गांव निवासी चंदिका प्रसाद पुत्र राम लखन ने बताया कि हमारा कनेक्शन 13 जनवरी 18 को हुआ है लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा 27888.25 रूपए का विल बकाया बता कर कनेक्शन काट दिया गया।जियाउल्ला पुत्र बदलू ने बताया कि हमारा कनेक्शन 19 जनवरी 16 को कनेक्शन लिया था।जिसका बिल 17660.25 रुपए बता कर कनेक्शन काट दिया।इसके अलावा किसी का 20 तो किसी का 17 हजार रुपए का मनमाने ढंग से बिल देने का आरोप लगाया।वहीं मो. शहीम,रामसेवक, राममिलन, रामफेर व बड़कू सहित लोगो ने बताया कि विभाग में तैनात संविदा कर्मियों द्वारा निजी कमाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव बहुत से ऐसे लोगों का भी कनेक्शन काट दिया गया है जिनके पास पूरा बिल जमा था। जबकि जेई विकास आर्या ने बताया कि 10 हजार रुपए बकाया कनेक्शन धारियों के कनेक्शन काटने से लिस्ट जारी की गई है।
             





 सूत्रों की माने तो उपभोक्ताओं का बकाया के नाम पर बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है़ इधर राजस्व बढ़ाने के लिये अभियंता बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटो अभियान तेज कर दी है़ उपभोक्ताओं को नोटिस देने की बात दूर बिजली कनेक्शन काटने के पहले सूचना तक नहीं दिया जा रहा है़  इसको लेकर जगह जगह उपभोक्ता और अभियंताओं के बीच मारपीट की नौबत उत्पन्न हो रही है़ कई जगहों पर कनीय अभियंता हमेशा पीटते-पीटते बच रहे है़।वही अभियंता मुख्य सचिव के आदेश का हवाला दे रहे है़।मारपीट की नौबत से बचने के लिये उपभोक्ताओं को बताये बिना चुपके से बिजली कनेक्शन काट रहे है़  मजेदार बात यह है कि एक या दो माह का बिजली बिल जमा नहीं करने पर बकायेदार की सूची में नाम आ जा रहा है़।मिनिमम सरचार्ज की राशि को लेकर बड़े पैमाने पर उपभोक्ता बिजली बिल जमा नहीं किये है़।अभियंता बकाये पर कनेक्शन काटने और बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाने की बात कह रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे