Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ayodhya:बिछुडो़ को उनके परिजनो से मिलाना महिला थाना प्रभारी प्रियंका पांडेय व उनकी टीम की अहम् भूमिका

 









अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। अपने परिजनो से भटक कर इस जिले में आने वाली महिलाओं, किशोरियो, दिव्यांगो सहित अन्य भूले बिछुड़े लोगों को उनके परिजनो से मिलाने में जिले की तेज तर्रार व अनुभवी महिला थाना प्रभारी प्रियंका पांडेय का अहम् योगदान रहता है। इससे पहले महिला थाना प्रभारी प्रियंका पांडेय अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों की सहयोग से दर्जनो भूले बिसरे लोगों को मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। चाहे यह सराहनीय कार्य मुहर्रम, होली, दीपोत्सव, सावन मेला, दुर्गापूजा के दौरान का रहा हो या फिर आम दिन का।






ऐसा एक इसी तरह का सराहनीय कार्य करने का उदाहरण उस समय देखने को मिला जब एक भूली भटकी इक्कीस वर्षीय बालिका नीलम पुत्री मनीराम रावत मूल निवासी कुरावन थाना इनायतनगर जो भटकते हुए किसी कारणवश गत दिनों जिले के रिकाबगंंज स्थित  महिला थाना आ गयी थी।इस बालिका को उसके परिजनो से मिलाने के लिए गंभीरता से अपने अधीनस्थ पुलिस कर्मियों लगने के लिये सख्त निर्देश दिया।





जिसका परिणाम यह दिखा कि महज कुछ ही घंटो में उन्होंने उक्त बालिका को उसके परिजन से मिलाकर सराहनीय कार्य किया। इस मामले में महिला थाना प्रभारी प्रियंका पांडेय ने उसको उसके परिजन को सूचना देने के पश्चात बालिका की माँ धनपता पत्नी मनीराम रावत को सकुशल महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय द्वारा सुपुर्द कराया गया।फिलहाल इस सराहनीय कार्य के चलते महिला थाना प्रभारी प्रियंका पांडेय व उनकी टीम की प्रशंसा चारो ओर होती दिख रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे