Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या: करतलिया मन्दिर के महन्त रामदास महराज की ओर से 200 गरीबो को बांटा गया निःशुल्क कम्बल











वासुदेव यादव
अयोध्या। सन्त तुलसीदास घाट निकट सिथित सिद्धपीठ करतालिया मंदिर आश्रम के बालयोगी महंत एवं दिव्य मां सरयू आरती सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष बाल योगी महन्त रामदास जी महाराज की ओर से गुरुवार को मंदिर के प्रांगण में विशाल कंबल वितरण का  वृहद रूप से आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण 'पवन' पांडेय रहे।







  इस दौरान अतिथि आनन्दसेन यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। हर सम्पन्न व योग्य व्यक्ति भक्त व यजमान को अपने शक्ति व सामर्थ के अनुसार गरीबों निराश्रित विधवाओं विकलांगों व सभी जरूरतमंदों की हर तरह से अवश्य ही मदद करनी चाहिए।  जबकि विशिष्ट अतिथि पवन पांडेय ने कहा कि गरीबो जरूरत मन्दो के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम हर वर्ष महन्त रामदास जी करते आ रहे है। उन्होंने इस पुनीत कार्य हेतु महन्त रामदास व उनके भक्त यजमानों आदि को धन्यवाद दिया।




   इस दौरान 200 गरीबों को अतिथियों के द्वारा कंबल प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी बाल योगी राम दास जी महाराज ने इससे पूर्व आए सभी अतिथियों का माल्यार्पण व राम नामा उढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत सम्मान किया व आभार उनके प्रति जताया।
  कार्यक्रम का संचालन चौधरी बलराम यादव ने किया। इस दौरान महन्त कन्हैया दास राकेश पांडे हरिहर यादव कथावाचक कमल दास जी महाराज जय सिंह राणा विनोद दास श्रवण पांडे छात्र नेता अजय मिश्रा ननकन यादव बिट्टू यादव व बाबू चंद गुप्ता सहित अन्य भक्त व सहयोगीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे