डॉ ओपी भारती
गोण्डा:वजीरगंज कस्बे में टप्पेबाजों ने युवक की मोटरसाइकिल की डिग्गी से ₹ 69000 उड़ा दिए।युवक ने थाने में तहरीर दी है।
घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे की है, जमुनहा मंझरेती निवासी मोनीस अली पुत्र जाकिर अली ने स्टेट बैंक की वजीरगंज शाखा से 49000 रुपए व उसी भवन में बाहर की तरफ लगे ए टी एम से 20000 रुपए निकाले।
रुपये निकाल कर पास में खड़ी अपनी बाइक की डिक्की में रख दिए उसके बाद पुनः ए टी एम से और रुपए निकालने चला गया।रुपए न निकलने पर वह वापस आया तो देखा कि डिक्की खुली हुई थी और रुपए गायब थे ।
आनन फानन में रुपये गायब होने की स्थानीय थाने को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। सबसे बड़ी बात तो यह कि बैंक की मुख्य शाखा व ए टी एम में बाहर की तरफ सीसीटीवी कैमरा ही नहीं लगा है।
पुलिस ने हाइवे की दूसरी तरफ स्थित एक दुकान से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मैं गोंडा ड्युटी पर हूँ।लौटने पर मामला दर्ज कराया जाएगा


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ