Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

pratapgadh:उत्पीड़न के खिलाफ गरजे व्यापारी सौंपा ज्ञापन








शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़। व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के कारण खुदरा व्यापारियो को नुकसान तथा जीएसटी मे व्यापारियों के लिए जेल के प्राविधानो व जुर्माने सहित विभिन्न मांगों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोमवार को शहर में प्रदर्शन कर विरोध जताया। कचहरी पहुंचे व्यापारियों ने पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा !






 व्यापार मंडल के आहवान पर व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की अगुवाई मे विरोध कर रहे व्यापारियो ने  जिला कचहरी पहुंचकर सौपे गये ज्ञापन के जरिए टोल टैक्स के कारण व्यापारिक घाटा एवं आयकर तथा सैम्पुलिंग व दुकानो पर अनुचित सर्वे के छापों आदि के मुददे पर सरकार से फौरन समाधान की मांग की है।





 व्यापारियो ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान न किया गया तो पूरे प्रदेश मे व्यापारिक कारोबार ठप कर आंदोलन छेडा जायेगा। वहीं दूसरी ओर लालगंज  के व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपा ! नायब तहसीलदार ने ज्ञापन लेते हुए इसे जिलाधिकारी को भेजवाये जाने का व्यापारियों को भरोसा दिलाया।




 इस मौके पर सांगीपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रानीगंज अध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल सगरा सुंदरपुर के अध्यक्ष जाकिर हुसैन  रामपुर बावली के अध्यक्ष राजेश कुमार रमेशचंद्र कौशल घनश्याम संवरिया राजेंद्र गुप्ता कृष्ण कुमार कौशल तथा सौरभ त्रिपाठी आदि व्यापारी रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे