शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जनपद के शिवगढ़ ब्लाक सभागार में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के आयोजकत्त्व मे कमल शक्ति अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! कार्यक्रम में ब्लाक की समस्त आंगनबाड़ी आशा बहु कार्यकत्रियों के सम्मेलन का आयोजन किया गया !
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य ने कहा कि बेटा और बेटी के बीच भेदभाव नहीं करना चाहिए बल्कि इसके लिए बेटों को संस्कारित किया जाना चाहिए। बेटा-बेटी को बराबरी को दर्जा मिलना चाहिए ! इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती माधुरी सिंह ने कहा कि बेटी को बोझ मानने वाली सोच को खतम करने की दिशा में हम सबको मिलकर लोगों को जागरूक करना होगा जिससे बेटियों को बोझ के बजाय वरदान समझा जाने लगा।
उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ उनके लिए अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्य कर रही है ! जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है ! कार्यक्रम को उपमा शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिलामोर्चा सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया ! कार्यक्रम में भाजपा सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराते हुए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का गुणगान किया गया ! कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष ज्योतिमा सिंह चौहान ने किया !

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ