Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

pratapgadh:प्रदेश के स्वास्थ्य संविदा कर्मियों के साथ बरता जा रहा है भेदभाव रवैया : सीएम शुक्ला











शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ! सामान कार्य सामान वेतन विशिष्ट सेवा नीति नियमितीकरण एवं  आउटसोर्सिंग से भर्ती पर रोक  आशा को सम्मानजनक मानदेय को लेकर मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद मांगों पर अमल न  किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ व आशाओ ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर न्यायोचित 4 सूत्रीय लंबित जायज मांगों को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में एनएचएम संघ के अध्यक्ष सीएम शुक्ला के नेतृत्व में संघ के संविदा कर्मियो व आशाओ ने अपनी मॉगो को लेकर भारी संख्या में एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद किया! 








 इस दौरान मांगे पूरी न होने पर आंदोलन जारी रखनी  का निर्णय लिया गया !आयोजित विशाल धरने को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष सीएम  शुक्ला ने  कहां कि  प्रदेशभर में कार्यरत संविदा कर्मियों व आशा बहूओ  की न्यायोचित मांगे को लेकर विगत माह मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से प्रदेश नेतृत्व द्वारा हुई वार्ता  के दौरान दिए गए आश्वासन के बावजूद भी आज तक अमल में नहीं लाया गया जो अन्याय पूर्ण है ! उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में संविदा के रूप में विभिन्न पदों पर हजारों की संख्या में नियमित पदों के सापेक्ष समुचित श्रम साध्य स्वास्थ्य सेवाएं  प्रदान कर रहे हैं ऐसी स्थिति उनके साथ भेदभाव बरता जा रहा है








 जो अन्याय पूर्ण है जिसे संघ बर्दाश्त नहीं कर सकता ! उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार संविदा कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन को व्यापक रुप दिया जाएगा ! इस दौरान संघ के महामंत्री शैलेश दुबे ने  सरकार की नीतियों के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार संविदा कर्मचारियों के हितों  को अनदेखी कर रही है ऐसे में हम सब को एकजुट होकर आने लोस चुनाव में इसका जवाब अपने मताधिकार से दिया जाएगा ! धरने को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री डॉ एसबी  शुक्ला ने  एनएचएम संघ के द्वारा न्यायोचित मांगों को लेकर दिए जा रहे धरने का पूर्ण समर्थन  करते हुए  चेतावनी दी कि समय रहते यदि एनएचएम संविदा कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से संबद्ध सभी संगठन  एनएचएम संघ के साथ आंदोलन की राह पर होंगी जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी ! इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एके कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हम सबकी मांगे जायज हैं सरकार को मांगों को किसी भी कीमत पर पूरी करनी होगी !









 उन्होंने कहा कि मिशन निदेशक द्वारा संविदा कर्मियों को लगातार बहाना बता कर  उनके हितों के साथ अनदेखी कर रहे हैं जिसे अब संविदा कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेगा सबको मिलकर न्यायोचित मांगों पर लिए लड़ना होगा ! इस दौरान संघ के संगठन मंत्री दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार लगातार संविदा कर्मचारियों  शोषण कर रही है जो अब बर्दाश्त से बाहर हो चुका है ! इस मौके पर उपाध्यक्ष रत्नेश पांडे ने कहा कि सरकार श्रम कानूनों में बदलाव करके श्रमिक हितों को चाट रही है ! इस मौके पर ऑल इंडिया आशाबहू कार्यकत्री कल्याण सेवा की अध्यक्ष श्रीमती सुमन मिश्रा ने  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के धरने का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि एनएचएम संघ के आंदोलन में आशा बहू कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन की धार तेज करने में पूर्व सहयोगी रहेंगी उन्होंने कहा कि संघ के अध्यक्ष  सीएम शुक्ला के नेतृत्व में प्रदेश संगठन के  आवाहन पर दिया जा रहे धरने में आशा बहू मांगे पूरी होने तक बराबर की भागीदारी  निभाने में पीछे नहीं हटेंगी ! धरने में पहुंचे ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष हेमंत नंदन ओझा ने कहा कि श्रमिक कानूनों में बदलाव करके सरकार श्रमिकों के साथ विश्वासघात कर रही है ! 






श्रमिकों के अधिकार व कानून आजादी के पूर्व के हैं जो हमारा हक है ! उन्होंने कहा कि  वेतनमान संगत होना चाहिए  और नियमित कर्मचारियों के सापेक्ष संविदा कर्मियों को नियमित करना चाहिए ! उन्होंने सरकार के स्वच्छता अभियान पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अब  नौकरिया पैदा नहीं समाप्त की जा रही है ! धरने में सभी कैडर से संबंधित पद के लोगों ने प्रतिभाग किया और सभी मांगों को लेकर सीएमओ के माध्यम से मिशन निदेशक को ज्ञापन सौंपा गया और यह निर्णय लिया गया कि यदि शाम तक शासन द्वारा मांगों पर अमल कर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो धरना मांगे पूरी होने तक अनवरत जारी रहेगा!  धरने को संबोधित करने वाले प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष रितेश पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी संतोष त्रिपाठी शिशिर श्रीवास्तव डॉक्टर अमित  राजीव त्रिपाठी सुधा सिंह संदीप चौधरी सरवर हुसैन अर्चना हरिहर प्रसाद ओझा अमित सिंह डॉ सतीश कनौजिया संतोष त्रिपाठी संध्या मिश्रा सुमित सिंह अर्चना शुक्ला डॉ पूजा त्रिपाठी उदय शंकर मोर नीतू सिंह सहित आदि  ने संबोधित किया ! 






 धरने में प्रमुख से शशि बाला सीमा सिंह मिथिलेश तिवारी सुनीता पूनम मिश्रा पुष्पा गुप्ता मिथिलेश दिवेदी डॉक्टर प्रतिमा डॉक्टर पूजा डॉक्टर अजय  बीपीएम लोकेश श्रीवास्तव  निलेश कुमार श्रीवास्तव  दिवाकर तिवारी  डॉ मकसूर मोहम्मद खान गरिमा रीता राजेश विश्वकर्मा उदयसिंह  अजय सिंह  राहुल त्रिपाठी मनोज कुमार सहित आदि लोग रहे ! इसी क्रम में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर जमकर गरजे !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे