Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:संदिग्ध हालात में मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका










अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।रुदौली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक  सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से परिजनों में मचा कोहराम। मिली जानकारी के अनुसार रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बुधवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव खेत में मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया घटना स्थल पर परिजनों सहित ग्रामीणों क़ा तांता लग गया।




घटना स्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान अंजनी कुमार पाण्डेय ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ अमर सिंह, कोतवाल विश्वनाथ नाथ यादव ,एसएसआई शमशाद अली व भेलसर चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह व अशोक कुमार पाठक ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। 



परिजनों ने बताया कि बीती रात लगभग साढ़े आठ बजे भट्ठा पर ईंट पाथने वाले दो लोग आये और उन्हीं लोगों को अपनी एक्स एल यूपी 41ए के 6330 से बंशीलाल पुत्र गुल्ले छोड़ने गए थे जो घर नहीं लौटे तो उनको  रात में ही ढूंढा गया लेकिन उनका पता नहीं चला और बुधवार की सुबह जब ग्रामीण उधर से निकले तो बंशीलाल का शव खेत मे पड़ा  देखकर दंग रह गए और इसकी सूचना गांव में फैलते ही वहां पर ग्रामीणों का तांता लग गया।




परिजनों ने बताया कि बंशीलाल जिस गाड़ी से दोनों लोगों को छोड़ने गए थे वह गाड़ी भी शव से धोड़ा दूर सही सलामत खड़ी थी।वहीं  घटना स्थल पर मौजूद परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि जिन दो लोगों को छोड़ने आये थे उनसे रात में किसी बात को लेकर मारपीट हुई जिससे बंशीलाल की हत्या कर दी गई।

ग्राम प्रधान अंजनी कुमार पांडेय ने कहा

 ग्राम प्रधान अंजनी कुमार पांडेय ने बताया की सुबह जानकारी मिलते ही मैं घटना स्थल पर गया जहां पता चला कि रात में बंशीलाल जिन दो लोगों को छोड़ने गए थे वह ईटा पाथने का कार्य करते हैं उन्हें उनके फड़ पर छोड़ने गए थे जानकारी मिली है कि उन्ही लोगों से मारपीट हुई है और उनके फड़ से ही कुछ दूरी पर शव भी पड़ा था। ग्राम प्रधान ने बताया कि बंशीलाल का गांव में किसी से कोई लड़ाई झगड़ा भी नहीं था वह बचपन से ही अपने मामा के यहां मुजफ्फरपुर गांव में ही रहता है म्रतक के एक दूध पीता बच्चा सहित तीन नाबालिग बच्चे हैं जो बहुत ही गरीब है ग्राम प्रधान ने कहा कि मृतक के परिजनों की न्याय दिलाया जाएगा।

सीओ अमर सिंह ने कहा

इस सम्बंध में सीओ रूदौली अमर सिंह ने बताया कि म्रतक के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है म्रतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे