Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA:6सूत्रीय मांगो को लेकर कामकाज ठप , मांगे न पूरी होने पर संविदा कर्मियों ने दी आन्दोलन की चेतावनी









डॉ ओपी भारती 
गोण्डा :- बुधवार को वजीरगंज सीएचसी के संविदा कर्मियों ने छः सूत्रीय मांगो के समर्थन में कामकाज नही किया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा मिशन के कर्मचारी प्रदेश संघ के आह्वान पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले गये।
 






एन आर एच एम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से समान काम -समान वेतन लागू किये जाने की मांग की है। संविदा चिकित्सकों व कर्मियों ने कहा कि मांग न पूरी किये जाने पर वे बड़ा आन्दोलन करने को विवश होंगे। मांग है कि बर्खास्त कर्मियों की बिना शर्त वापसी, राजकीय  सेवक की भांति वेतन भत्ता व सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया जाना शामिल है।




 आयुष चिकित्सक संघ के मंडल अध्यक्ष डॉ0ओ0पी0भारती ने कहा कि सरकार जहाँ एक तरफ आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दे रही है वही दूसरी तरफ चिकित्सकों कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन व अधिकार न देकर दोहरा मानदंड अपना रही है। आयुष चिकित्सा पद्धति की रीढ़ कहे जाने वाले आयुष चिकित्सकों को उचित सम्मान व समान वेतन न देना इस पद्धति के साथ बेमानी है।



काम न करने वालों में डाॅ0सत्येंद्र सिंह, डाॅ0जे0के सिंह, डाॅ0सरिता त्रिपाठी, डाॅ0ज्योति चौधरी,दिलीप तिवारी, अरुण नायर , प्रीती सिंह, नीता यादव सहित अलग-अलग विभाग के अन्य कर्मचारी सामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे