Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

balrampur:सीएमएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित हुआ खेल प्रतियोगिता









अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के सीएमएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज खेल ग्राउंड पर वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार कनौजिया ने कहा कि बच्चों के अंदर पढ़ाई के साथ साथ खेल की प्रतिभा भी जरूरी है । 






खेल से एकता व राष्ट्रीयता के साथ साथ शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का मौका भी मिलता है । प्रतियोगिता के दौरान बाराबंकी, गोंडा, बहराइच, उतरौला, तुलसीपुर तथा बलरामपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया । खेलों 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, वालीबाल, कबड्डी, बैटमिंटन तथा लम्बी कूद शामिल थे । सीएमएस ग्रुप के प्रबंध निदेशक सास्वत जोशी ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण के बाद अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया । 




मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र कुमार कनौजिया तथा विशिष्ट अतिथि एमएलके कॉलेज के स्पोर्ट्स हेड डॉ अशोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित करने के बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया ।
विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य के पी यादव ने मंच का सफल संचालन किया श्री यादव ने बताया कि 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न कराया गया जबकि अन्य प्रतियोगिताएं सीएमएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में संपन्न कराया गया 



 गर्ल्स डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर वालीबाल प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने शुभारंभ कराया । बैडमिंटन सीनियर वर्ग प्रतियोगिता में द्रोना व राज सिंह की जोड़ी ने विजय हासिल की वहीं जूनियर वर्ग में प्रहलाद व अभिषेक सिंह की जोड़ी ने विजय हासिल की । कबड्डी प्रतियोगिता मैं बलरामपुर की टीम विजई रही ।





 गोंडा की टीम को हराकर बलरामपुर ने जीत दर्ज की, वहीं वालीबाल प्रतियोगिता बलरामपुर तथा तुलसीपुर के बीच खेला गया जिसमें बलरामपुर की टीम विजई हुई । आए हुए अतिथियों का महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना उपरांत स्वागत गीत द्वारा अभिवादन किया । कार्यक्रम के दौरान विद्यालय समिति के अध्यक्ष छोटे लाल यादव तथा डॉक्टर अनिल गौड़ के अलावा सीएमएस ग्रुरुप के सभी विद्यालयोंं के प्रधानाचार्य व खेल शिक्षक तथा बच्चे मौजूद थे  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे