अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड में विभाग से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी ने सेवानिवृत्त हुए सभी 10 कर्मचारियों का माल्यार्पण करने के बाद अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया ।
उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों तथा कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला ।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हित के लिए कोई कार्य नहीं कर रही है । सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी राजाराम, चिन्नू, पतिराम, तीरथ राम, रामदीन, राधेश्याम, छोटेलाल, श्याम सुंदर, राम धीरज तथा नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को मौजूद अतिथि तथा संघ के प्रतिनिधियों ने भावभीनी विदाई दी ।
समारोह के दौरान जिला अध्यक्ष राघव राम यादव , कार्यवाहक अध्यक्ष भोला दास पांडे, राकेश सिंह, मनमोहन सिंह, ओम प्रकाश ओझा, धर्मराज यादव, उतरौला तहसील अध्यक्ष चंद्रभान सिंह व तुलसीपुर तहसील अध्यक्ष नंद किशोर सिंह सहित तमाम पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ