Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

prtapgrh: अनिश्चितकालीन हड़ताल को धार देने के लिए बैठक कर बनाई रणनीति











शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ ! उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ  द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्वास्थ्य विभाग में तैनात समस्त स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी एवं आशा बहुओं ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर समूचे जनपद के स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मी व आशा बहुएं एकजुट होकर सीएमओ कार्यालय पर न्यायोचित चार सूत्रीय जायज लम्बित माँगों सामान कार्य सामान वेतन विशिष्ट सेवा नीति नियमितीकरण एवं  आउटसोर्सिंग से भर्ती पर रोक  आशा को सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर व मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा दिए गए







 आश्वासन के बाद मांगों पर अमल न किए जाने के विरोध में संघ के अध्यक्ष सीएम शुक्ला के अगुवाई में मौसम खराब होने के बावजूद हड़ताल  बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही !  बता दें कि हड़ताल के  तीन दिवस बीत जाने के उपरांत भी शासन द्वारा कोई अमल न किए जाने पर स्वास्थ्य संविदा कर्मियों एवं आशा बहुओं में सरकार के रवैए के प्रति आक्रोष बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी ओर समूचे जनपद के स्वास्थ्य संविदा कर्मियों व आशा बहू के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होने पर स्वास्थ सेवाएं प्रभावित हो रही है !





 धरने को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हम सब की एक नियमावली होनी चाहिए जिसके तहत कार्य करना है ! वेतन विसंगति दूर होनी चाहिए  जॉब की गारंटी होनी चाहिए ! उन्होंने कहा कि  संविदा कर्मी सरकार  के विविध कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाकर उसे सफल बनाने में अपना अहम भूमिका निभाते हैं किंतु सरकार  स्वास्थ्य संविदा कर्मियों के जायज मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है और मूकदर्शक बनी हुई है !





 धरने में  प्रमुख रूप से संगिनी  संघ की सुमन मिश्रा शोभा मिथिलेश  शशि बाला  अमित कुमार सुमित शिशिर श्रीवास्तव दीपक श्रीवास्तव आलोक शुक्ला अंकित चौरसिया मनोज अजय रोहित इंद्रेश मां मंदिर शैलेश कुमार दुबे दिनेश तिवारी संदीप त्रिपाठी इम्तियाज अली सरवर हुसैन रूपेश गुप्ता अजीत सिंह रमेश तिवारी बृजेश बहादुर सिंह सुधाकर मिश्रा रत्नाकर त्रिपाठी विनोद सरोज हेमंत शुक्ला रंजन जयसवाल संदीप चौधरी डॉ सतीश कनौजिया संतोष त्रिपाठी सहित भारी संख्या में आशा व स्वास्थ्य संविदा कर्मी मौजूद रहे !






 बुधवार को धरना के उपरांत  एनएचएम संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक अनिश्चितकालीन हड़ताल को धार देने के लिए संघ के अध्यक्ष सीएम शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई ! बैठक में सर्व सम्मत से हड़ताल की अगली रणनीति तैयार की गई  जिसमें जनपद के समस्त सीएससी पीएससी सहित जिला अस्पताल जिला महिला अस्पताल में कार्यरत सभी स्वास्थ्य संविदा कर्मियों का आवाहन किया गया कि वह धरने में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभा कर अपनी आवाज को बुलंद करें !





 बैठक में संघ के महामंत्री शैलेश कुमार दुबे ने कहां कि प्रदेश नेतृत्व का आवाहन है और जब तक सरकार मांगों पर अमल  कर पूर्ण नहीं करती है तब तक आंदोलन को अनवरत जारी रखा जाएगा इसके लिए चाहे जो कीमत चुकानी पड़े !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे