वासुदेव यादव
अयोध्या।देश का 70 वां गणतंत्र दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। स्थानीय "श्रृंगार हाट अयोध्या" निकट "मौर्य होम्यो हॉस्पिटल" पर स्थित "हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान" के केंद्रीय कार्यालय पर झंडारोहण कर सी.ए. "चक्रवर्ती मौर्य" ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देश के अमर वीर जवानों को याद करते हुए संवैधानिक स्वतंत्रता को बरकरार रखने का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
समारोह का संचालन "हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान" के राष्ट्रीय महामंत्री "डॉ सम्राट अशोक मौर्य" ने किया। समारोह में सम्मिलित होने वालों में प्रमुख रूप से "हिंदी प्रचार प्रसार सेवा संस्थान" के प्रदेश महामंत्री "डॉ एस. पी. द्विवेदी", "साहित्य सम्राट" पत्रिका के संपादक मंडल सदस्य "के. एम. मिश्र", पत्रकार "वासुदेव यादव", "डॉक्टर जगदीश जायसवाल", "अयोध्या प्रसाद मौर्य" "डॉ0 रामकरन सिंह कुशवाहा, सोनू दुबे", सपा के युवा नेता"शक्ति जायसवाल", पत्रकार "भानु प्रताप सिंह चंद्रवंशी", पत्रकार "अम्बिकानन्द त्रिपाठी", राजकुमार मौर्य","मुस्कान सिंह" "डॉ नीरज वर्मा", "डॉक्टर शशि मौर्य", "डब्लू","गोलूआचारी, "महेश गुप्ता", "जियालाल", "केशवराम मौर्य", "गणेश गुप्ता", "आंचल श्रीवास्तव", कुमारी वैष्णो",ई,बृजेश मौर्य,विकांशु मौर्य,सोनू सिंह आदि भारी संख्या में राष्ट्र प्रेमी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ