सुनील उपाध्याय
बस्ती। आज जनपद के प्रेस क्लब में सरदार सेना के जिला अध्यक्ष बृजेश पटेल के नेतृत्व में बैकवर्ड आरक्षण बढ़ाओ जन आंदोलन की तैयारी बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल तथा विशिष्ट अतिथि सरदार सेना केंद्रीय कार्यालय प्रभारी सह राष्ट्रीय सचिव सुधीर पटेल रहे। बताते चलें कि सरदार सेना सामाजिक संगठन लगातार कई महीनों से आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलित है इसके पूर्व सरदार सेना ने अगस्त माह में बस्ती, अम्बेडकर नगर, इलाहाबाद, वाराणसी सहित उत्तर देश के कई मंडलों में आरक्षण बचाओ हुंकार रैली किया था।
वर्तमान समय में पिछड़ों के 27% आरक्षण को योगी सरकार ने कई खंडों में बात करके अस्तित्व विहीन करने का काम किया। जिसके खिलाफ सरदार सेना उत्तर प्रदेश के बस्ती,अम्बेडकर नगर,कानपुर बनारस सहित कई मंडलों में "27 न बटनें देंगे -57 अब लेकर रहेंगे" के नारे के साथ बैकवर्ड आरक्षण बढ़ाओ जन आंदोलन कर रहा है। यह बात आज प्रेस क्लब में आयोजित तैयारी बैठक की दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहीं। उन्होंने कहा कि आज संविधान को पूरी तरह बदल कर बीजेपी और आरएसएस के लोग अपनी अनुसार बनाना चाहते हैं उस संविधान में पिछड़ों और दलितों के अधिकार को सुन्य करने का इरादा है बीजेपी का।
उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे प्रदेश में ओबीसी समुदाय को इकट्ठा करके योगी और मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन खड़ा करेंगे और सड़क से लेकर संसद तक पिछड़ा विरोधी योगी और मोदी सरकार को घेरने का काम करेंगे । आर्थिक आधार पर आरक्षण पर उन्होंने बोला कि भारतीय संविधान में शैक्षणिक एवं सामाजिक पिछड़े हुए लोगों को आरक्षण देकर मुख्यधारा में लाने के लिए व्यवस्था किया गया था । लेकिन आर्थिक आधार पर मतलब मोदी ने संविधान का विरोध करते हुए संविधान की मूल आत्मा को बदलकर आरक्षण को गरीबी उन्मूलन अभियान के तहत पेश करने का काम किया है जो सर्वथा गलत है जिसके खिलाफ हमारी आवाज है जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी दे दो। सवर्णो की आबादी 14 से 15 परसेंट है तो उन्हें 15% ओबीसी का 57 से 60 परसेंट से ज्यादा है तो इन्हें 57 से ज्यादा इसी तरह सबको सबका अधिकार दे दो । इस मुद्दे को लेकर बस्ती जिले में 2 फरवरी को 5000 से ज्यादा सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ओबीसी समुदाय के लोग सड़क पर उतर कर जन आंदोलन करेंगे।
इस पर जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश का पालन हम सभी लोग करते हुए आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ने का काम करेंगे इस अवसर पर सुधाकर पटेल सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ