संजय शर्मा
अंबेडकर नगर।गणतंत्र दिवस के सुभ अवसर पर कलेक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी सुरेश कुमार द्वारा प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिलाधिकारी ने 70 वा गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई दिया उन्होंने भारत के महान सेनानियों को याद करते हुए कहा कि हमारे देश के महापुरुषों ने कई वर्षों तक संघर्ष करने के बाद ब्रिटिश शासन से भारत को आजादी दिलाई उन सभी महापुरुषों की बलिदानी को याद करते हुए इन पावन पर्व को बड़े उल्लास के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने संबोधन के दौरान संविधान के महत्व को बताते हुए कहां की संविधान में हर व्यक्ति को समानता का अधिकार प्राप्त है।
उन्होंने यह भी कहा कि हम सबको शासकीय सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है हमें अपने संविधान के मूल कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर हमारे पास आए उसकी यथासंभव सहायता करके अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अपर जिलाधिकारी, गिरिजेश कुमार त्यागी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 70वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहां की आज का दिन आत्ममंथन करने का है गणतंत्र वाह तंत्र है जो जनता के द्वारा बनाया गया व्यवस्था है अपर जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को न्याय समता प्रभुता का निर्वहन पूरी इमानदारी के साथ करना चाहिए सभी लोगों को सक्रिय होकर अपने कदम को एक साथ बढ़ाना चाहिए और अपने देश के प्रति मूल कर्तव्यों का निर्वाहन निरंतर करते रहना चाहिए
इस दौरान जनपद के विद्यालयों से आए हुए हैं छात्र-छात्राओं राष्ट्रीय गान के साथ प्रतिभाग किया और देश गीत भी प्रस्तुत किया इस अवसर पर एस०ओ०सी० जिला पूर्ति अधिकारी निलेश नीलेश उत्पल जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी जिला मनोरंजन अधिकारी जिला सूचना अधिकारी जे०पी० सिंह ई गवर्नर मैनेजर एजाज रसूल एवं कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ