Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में सिपाही के पत्नी का शव मिलने से मचा हड़कंप









अयोध्या नगर के पुलिस लाइन मे संदिग्ध अवस्था मे सिपाही के पत्नी का मिला शव
वासुदेव यादव 
अयोध्या : गणतंत्र दिवस के मौके पर जहां पूरे जनपद में विभिन्न आयोजनों की तैयारियां चल रही थी वहीं अयोध्या के मिनी पुलिस लाइन में एक सिपाही की पत्नी की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।





अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में स्थित मिनी पुलिस लाइन में रहने वाले सिपाही अनिल कुमार के पत्नी उषा का शव घर के कमरे में ही लटका पाया गया। जिसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को मिलते ही मौके पर पहुंचे जहां शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया सिपाही अनिल कुमार के अनुसार वह अपने कमरे में सो रहा था और सुबह उठते ही पत्नी को कमरे में लटकता हुआ देखा जिसके बाद इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी इस घटना को लेकर सिपाही अनिल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही पीसीएस की परीक्षा का रिजल्ट आया था जिसमें वह असफल हो गई थी जिसके बाद अवसाद में आकर यह कदम उठाया हैं सिपाही अनिल कुमार एसएसपी कार्यालय के आंकिक शाखा में तैनात है।





सिपाही अनिल कुमार की ससुराल भी जनपद के ही गोसाईगंज थाना क्षेत्र में है और उसकी शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी। वहीं सिपाही अनिल कुमार के ससुराल से आए मृतका के भाई राजित राम ने आरोप लगाया है कि पहले से ही अनिल कुमार और उषा के बीच मारपीट होती थी जिसको लेकर एक बार वह अपने घर पर फोन करके सूचना दी थी फिरहाल ससुराल पक्ष के लोगों का आरोप है कि उषा की हत्या की गई है । फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे