अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आजाद भारत का 70 वां गणतंत्र दिवस आज हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया । मुख्य आयोजन पुलिस लाइंस ग्राउंड पर किया गया जहां पर सांसद दद्दन मिश्रा ने एसपी अमित कुमार व तमाम पुलिस अधिकारियों तथा जवानों की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराकर जवानों की सलामी ली ।
सांसद ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया तथा पुलिस के विभिन्न टुकड़ियों ने मुख्य अतिथि को मार्च पास सलामी दी । विद्यालय के बच्चों द्वारा देश गीत व लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया वही कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम कृष्णा करुणेश ने ध्वजारोहण किया ।
पूरे जिले के सभी सरकारी अर्ध सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया । गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रहा । पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 5 वर्ष के अयान ने अपने हैरतअंगेज कारनामों से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया । अयान ने अपने पिता के साथ कुछ ऐसे स्टंट भरे प्रदर्शन किए जिसे देख कर मुख्य अतिथि से लेकर उपस्थित हजारों लोग स्तब्ध रह गए रह गए ।
जानकारी के अनुसार जिले के तीनों तहसील मुख्यालयों, विकास खंडों, ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में देश का 70 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया । कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने ध्वजारोहण किया वहीं पुलिस लाइंस में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दद्दन मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह सहित तमाम पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में सांसद ने पुलिस परेड की सलामी ली और पुलिस के विभिन्न टुकड़ियों द्वारा रायफलों से फायरिंग कर सलामी दी गई । सीएमएस इंटर कॉलेज व एमडीके इंटर कॉलेज सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच में ही 5 वर्षीय मासूम अयान ने आश्चर्यचकित कर देने वाला स्टंट प्रस्तुत कर सभी को स्तब्ध कर दिया । अपने संबोधन में सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से ही सबका साथ सबका विकास संभव हो सकेगा । उन्होंने आवाहन किया कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से लेकर अन्य सभी अभियानों से जुड़े और देश को आगे ले जाने में सहयोग करें ।
जिले के सभी विद्यालयों व सरकारी कार्यालयों के अलावा अर्ध सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । सभी जगह ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान वितरण किए गए । विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने ध्वजारोहण किया । जिले के सभी थानों में वहां के थाना अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किए जाने की सूचना है मिली है सभी जगह ध्वजारोहण के उपरांत शपथ भी दिलाया गया ।
बलरामपुर चीनी मिल परिसर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । मिल परिसर में ध्वज फहराने के बाद बाल आदर्श माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । केमिकल डिवीजन मे आबकारी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया साथ ही श्रमिक संघ कार्यालय पर भी श्रमिक प्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया । ध्वजारोहण के उपरांत मिष्ठान वितरण संपन्न कराया गया ।




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ