Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रयागराज :पैसे के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, घायल








सुनील गिरी
प्रयागराज :नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित इंदलुपर में मंगलवार को पैसे के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को चाकू से वारकर गंभीर रूप घायल कर दिए। जिसे इलाज के लिए एसआरन में दाखिल कराया गया है। 






जानकारी के मुताबिक नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहब्बतगंज निवासी सुरेंद्र निषाद का चाका गांव के रहने वाले एक युवक से पैसे का विवाद काफी दिनों से चला आ रहा है। मंगलवार शाम को एक बार फिर इंदलपुर के समीप पैसे के विवाद को लेकर कहासुनी होने लगी। सुरेंद्र पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक युवक को जमकर पिटाई कर दिए।





 लोगों के बीच बचाव से मामला शांत हो गया। लेकिन उक्त युवक कुछ ही देर बाद अपने कई साथियों के संग पहुंचा और सुरेंद्र निषाद की पिटाई करने के साथ ही उसपर चाकू से वार कर दिए। जिससे सुरेंद्र निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया और आनन फानन में उसे इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में एग्रीकल्चर पुलिस चैकी प्रभारी प्रिन्स दीक्षित का कहना है कि पैसे के विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने सुरेंद्र निषाद को चाकू से मारकर घायल कर दिए। आरोपियों की धर पकड़ के लिए कोशिश जारी है। 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे