सुनील गिरी
प्रयागराज :नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित चकदाउद नगर से एक छात्र लापता हो गया। परिजन की तहरीर मिलने पर नैनी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक नैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित चक दाउद नगर निवासी आकाश कुमार वर्मा (20) पुत्र मनोज कुमार वर्मा बीते दस जनवरी रात लगभग नौ बजे वह घर से किसी काम हेतु बाहर निकला हुआ था। घंटों बीत जाने के बाद भी जब वह दोबारा लौटकर कर अपने घर पर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता होने लगी और उसकी हर उस स्थान पर खोजबीन की गई।
जहां पर उसके मिलने की उम्मीद थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन किसी अनहोनी की आशंका से डरे व सहमे हुए हैं। सोमवार को तहरीर मिलने पर नैनी कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ