Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:संविदा कर्मियों के समर्थन में उतरी किसान मजदूर संघर्ष पार्टी











अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद के विभिन्न विभागों में तैनात संविदा कर्मियों के विभिन्न समस्याओं तथा मांगों के समर्थन का ऐलान किसान मजदूर संघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान प्रसाद भूधर  ने किया है । श्री भूधर ने बताया कि हमारी पार्टी के गठन का उद्देश्य से ही शोषित, पीड़ित, गरीबों, मजदूरों, युवाओं तथा विभिन्न वर्ग के ऐसे लोग जिनको लोग नजरअंदाज कर रहे हैं उन्हें उनका हक दिलाना है । 





राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत तैनात संविदा कर्मियों के कई दिनों से चली आ रही हड़ताल के दौरान उन्होंने संघर्ष में समर्थन की घोषणा की है ।



हालांकि यह हड़ताल सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा के आश्वासन पर अब समाप्त कर दी गई है फिर भी उनका यह ऐलान है की यदि संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, न्यूनतम वेज, बोनस व मृतक आश्रितों को नौकरी सहित विभिन्न मांगों को पूरा ना किया गया तो किसान मजदूर संघर्ष पार्टी संविदा कर्मियों के आर पार की लड़ाई में उनके साथ खड़ी होगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे