Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:उतरौला मनकापुर मार्ग पर ट्रक व ट्रैक्टर की टक्कर में ट्रैक्टर के उड़े परखच्चे









अखिलेश्वर तिवारी /राजेश द्विवेदी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना क्षेत्र रेहरा बाजार अंतर्गत उतरौला मनकापुर मार्ग पर बैरिया दुर्जनपुर के पास एक ट्रक तथा ट्रैक्टर की टक्कर हो गई । टककर इतना जोरदार था की ट्रैक्टर बीचों-बीच से टूट गया तथा चालक व ट्रैक्टर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए । 





गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । दुर्घटना उस समय हुई जब कोयले से भरा एक ट्रक गन्ना लाद कर जा रही ट्रैक्टर ट्राली से उतरौला मनकापुर मार्ग पर दतौली बाजार के पहले टकरा गया । 





टक्कर में ट्रैक्टर का चेसिस बीच से टूट गया । दुर्घटना मे चालक तथा ट्रैक्टर मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार के चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश ने बताया कि दोनों घायल व्यक्तियों की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है ।

                    
जानकारी के अनुसार ट्रेकटर चालक राम बहादुर बर्मा पुत्र अमीरका निवासी बैरिया सुर्जन पुर तथा गन्ना मालिक शिव प्रसाद पुत्र मोती गन्ना बेचनेेे के लिए दतौली चीनी मिल जा रहे थे । रास्ते मेंं दतौली बाजार के पास मनकापुर की ओर से कोयला भरकर आ रहा ट्रक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया ।





 टककर इतना जोरदाार था के ट्रैक्टर का चेसिस बीचोबीच से टूट गया तथा ट्रैक्टर पर बैठे गन्ना मालिक शिव प्रसाद व ट्रैक्टर चालक रामबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गये । दुर्घटनाा के ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया तथा स्थानीय लोगों ने घायलोंं को 108 एंबुलेंंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहरा बाजार में इलाज हेतु भर्ती कराया जहांं से हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मुकेश सिंह ने बताया कि घायलो का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।




 बैरिया सुरजनपुर के ग्राम प्रधान संजय ने बताया कि ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेकटर की चेसिस टूट गयी और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । सूचना मिलने पर दोनो घायलो को 108 एंबुलेंस से रेहरा सी एच सी लाया गया जहां से डॉक्टरों द्वारा रेफर करने के बाद गोंडा के एक निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे