Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:रुदौली में नही रुक रही राशन की काला बाजारी







अमर जीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो।शासन के अथक प्रयास के बाद भी राशन की काला बाजारी थमने का नाम नही का नाम नही ले रही है।खाद्य एवम् रसद बिभाग के अधिकारियो व कोटेदार मिलीभगत कर खुलेआम गरीबो के हक पर डाका डाल रहे है।






यहा तक राशन व तेल के उठान के दौरान ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर फर्जी बनाकर कोटेदार राशन का उठान करने से नही चूकते।ग्राम प्रधान ने चार दर्जन से अधिक लोगो का राशन कार्ड लेकर स्थानीय पुलिस,एसडीएम व जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
                 



 मामला रुदौली तहसील क्षेत्र मवई ब्लाक के सण्डवा गांव का है गांव निवासी राजेश यादव मुजम्मिल खान वयस्क खांसी रफत खान,रामसेवक मुस्तफा रामकेवल रामराज ग्राम प्रधान निषाद सहित लोगों ने जिलाधिकारी अनिल कुमार पाठक व एसडीएम टीपी वर्मा के साथ मोबाइल थानाध्यक्ष विनोद यादव को लिखित शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है आरोप है कि माह जनवरी का राशन वितरण नहीं किया गया फरवरी माह में राशन उठान के दौरान ग्राम प्रधान की हस्ताक्षर कर गले का उठान कर लिया गया इसकी शिकायत दूरभाष पर सप्लाई स्पेक्टर से भी की गई है लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं  हो सकी




 ग्राम प्रधान निषाद खान ने बताया कि कोटेदार मोहम्मद तौसीफ खान द्वारा जनवरी माह में राशन का वितरण नहीं किया गया पूछे जाने पर आमादा फौजदारी पर उतर आए इतना ही नहीं वितरण रजिस्टर पर जब हमने हस्ताक्षर नहीं किया तो उन्होंने हमारे फर्जी हस्ताक्षर बनाकर फरवरी माह में गले का उठान कर लिए जानकारी होने पर उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया शिकायती पत्र दिया गया लेकिन सप्ताह बीतने को है अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी 




सूत्रों की माने तो इस प्रकार के मामले सभी ग्राम सभाओं में देखे जाते हैं कहीं पर प्रधान शिकायत करते हैं तो कहीं पर ग्रामीण शिकायती पत्र लेकर सप्लाई दफ्तर का चक्कर लगाते हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं होता अभी कुछ दिन पूर्व हिंदू युवा वाहिनी के एक नेता ने सप्लाई स्पेक्टर लालमणि से दूरभाष पर बात किया कि तेर गांव के कोटे दार पर क्या कार्रवाई हुई और कोटेदार द्वारा गमन किए गए राशन पर मुकदमा दर्ज किया गया




तब जवाब में सप्लाई स्पेक्टर लालमणि ने कहा कि पूरा देश चोर है जिसकी आडिओ वायरल हुआ लेकिन कोई कार्रवाई नही ऐसे में बड़ा सवाल यह है अगर एक जिम्मेदार अधिकारी पूरे देश को चोर बना सकता है तो चोरों की कितनी मदद करेगा जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे