Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:पर्यावरण सेना प्रमुख को मिला ग्लोबल ग्रीनमैन एवार्ड










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ! भारत और नेपाल के बीच शांति एवं पर्यावरण सद्भावना को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश से गांधी शांति फाउंडेशन नेपाल द्वारा जनकपुर में आयोजित पर्यावरण कार्यशाला में गांधी शांति फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष इंजीनियर मनोज कुमार साह और वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनरेश राय ने उनके द्वारा विश्व स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु किये जा रहे सराहनीय प्रयासों के लिए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को ग्लोबल ग्रीनमैन-2019 से सम्मानित किया।






इस मौके पर गांधी शांति फाउंडेशन नेपाल के अध्यक्ष मनोज कुमार साह ने अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह के साथ ही सम्मान पत्र प्रदान किए। इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने मनोज कुमार साह को पर्यावरण सेना नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया।





अपने संबोधन में पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भारत और नेपाल एकजुट होकर पूरी दुनिया को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।दोनों देशों के बीच शांति एवं पर्यावरण सद्भावना मजबूत होगी।इस मौके पर मनोज कुमार साह शरद चंद साह ज्ञानेंद्र मौर्य नमन कुमार तिवारी विजय कुमार तथा जय किशोर यादव सहित कई लोग मौजूद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे