Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :सरकार की अव्यावहारिक नीतियों से व्यापार हो रहा चौपट:प्रदेश अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल










सुनील उपाध्याय 
बस्ती । व्यापारी हितों को लेकर पूरे प्रदेश में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में चलने वाले रथयात्रा का शहर के शास्त्री चौक पर स्वागत किया गया। रथयात्रा को लेकर चल रहे प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की सरकार में प्रदेश का व्यापारी कराह रहा है। सरकार की अव्यावहारिक नीतियों से व्यापार चौपट हो रहा है।





 जीएसटी जैसे कानूनों को लाकर सरकार ने व्यापारियों की पीठ में छुरा घोंपा है। सैकड़ों दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ रथयात्रा का स्वागत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पाण्डेय शिबलू ने कहा की व्यापारियों के हितों की रक्षा करना ही संगठन का मुख्य ध्येय है। 

रथयात्रा का स्वागत करते हुए जनपद के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। शास्त्री चौक से चलकर रथयात्रा का पाण्डेय बाजार चौक पर समापन हुआ।

 पाण्डेय बाजार में वयापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ल ने कहा की लखनऊ से शुरू हुई रथयात्रा अब तक प्रदेश के चार जनपदों के व्यापारियों से मिल चुकी है। रथयात्रा को व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। सरकार की व्यापार विराधी नीतियों को आने वाले लोकसभा चुनाव में व्यापारी मुंहतोड़ जवाब देगा। 

हमारी मांगों को सरकार ने अब तक पूरा नही किया है। जिससे सरकार व्यापारी हितों पर बेनकाब हो चुकी है। महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलता पाण्डेय ने बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ रथयात्रा का स्वागत किया। 

       रथयात्रा का स्वागत करते हुए रेनू शाही, कंचन शर्मा, रामू वर्मा, गणेश यादव, सज्जन लाल गुप्ता, रिषी त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, उदयभान गुप्ता, विशम्भर तिवारी, राजकुमार चौधरी, संतोष कुमार दूबे, शोएब अहमद पिंकी, विशाल गुप्ता, अन्नू पाण्डेय, राममणि पाण्डेय, पुष्पा यादव, सुषमा त्रिपाठी, पिंकू चौधरी, अरविंद तिवारी, गौरेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र गुप्ता, राहुल चौरसिया, शुभम गुप्ता, निजामुद्दीन, मुकेश ठाकुर, जय प्रकाश मिश्रा के साथ ही बड़ी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे